शुक्र 24 जुलाई, 2026

सिंगापुर में जलवा दिखाएंगे किशन लठारे

0

सिंगापुर में जलवा दिखाएंगे किशन लठारे

जांजगीर-चांपा। जिले के उत्कृष्ट शिक्षक, एंकर, कवि, लेखक व अनेक देशों में अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करने वाले युवा रंगकर्मी का चयन सिंगापुर के लिए हुआ है। वे सिंगापुर में 23 से 26 मई तक आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। नवोदय कला मंच के पदाधिकारी व बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशन लठारे ने अपनी कलाकृति के जरिए देश के साथ ही दूसरे देशों में भी परचम लहराया है। यही वजह है कि किशन लठारे अब सिंगापुर में अपनी कला का जलवा दिखाएंगे।वे सिंगापुर में इंटरनेशनल ग्लोबल थिएटर फेस्टिवल कंपीटिशन में किसानों की मुसीबतों पर आधारित नाटक का मंचन एक साथ छह किरदारों के साथ करेंगे। किशन लठारे सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों