नक्सल प्रभावित गांव में खुलेगा बैंक
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगरगुंडा में ग्रामीणों की समस्या सुनने कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ग्रामीणों से ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि जगरगुंडा में अब बैंक संचालित होंगे और ग्रामीणों का खाता यहीं के बैंकों में होगा तथा अब आधार कार्ड बनाने के लिए जगरगुण्डा के लोगों को कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधार कार्ड जगरगुण्डा में ही बनाया जाएगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि जगरगुण्डा के लोगों को शासन की योजनाओं से सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। यहां पर खेल मैदान, तालाब, अस्पताल, पेयजल और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
