5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत पांच गिरफ्तार
सुकमा। नक्सल इलाकों में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान का असर दिखने लगा है। लगातार माओवादी आत्समर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं। गुरुवार को दो इनामी नक्सली सहित पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं चिंतलनार में पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली को मुंडवाल गांव के बीच पहाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो एक-एक लाख रूपए के इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है । सभी माओवादियों ने कोंटा एसडीओपी, चंद्रेश ठाकुर के सामने सरेंडर किया है। सभी आगजनी, फायरिंग सहित कई वारदातों में शामिल थे।