शनि 25 जुलाई, 2026

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा, CM कमलनाथ रहे साथ

0

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में प्रियंका गांधी ने की पूजा, CM कमलनाथ रहे साथ

उज्जैन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रमुख ज्योतिर्लिगों में से एक महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया।

प्रियंका गांधी हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी थे। प्रियंका ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ ही पंचामृत पूजन किया।

प्रियंका उज्जैन में दर्शन के बाद रतलाम पहुंचकर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। वह हेलिकॉप्टर से रतलाम से इंदौर पहुंची और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों