चुनाव प्रचार के दौरान फटा सनी देओल की कार का टायर, सड़क दुर्घटना में बचे बाल-बाल

0

चुनाव प्रचार के दौरान फटा सनी देओल की कार का टायर, सड़क दुर्घटना में बचे बाल-बाल

नई दिल्ली। पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा से BJP उम्मीदवार सनी देओल सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में उस वक्त बाल बाल बच गए जब उनकी कार तीन अन्य कारों से टकरा गई थी।

गुरदासपुर के पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) मंजीत सिंह ने बताया कि सोहल गांव में गुरुद्वारे के पास देओल की एसयूवी का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त देओल का काफिला फतेहगढ़ चूडियां की ओर जा रहा था।

अधिकारी ने बताया, ”चार में से एक वाहन स्थानीय निवासी का था। अन्य तीन कारें देओल के काफिले की थीं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आयी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद देओल चुनाव प्रचार के लिए फतेहगढ़ चूड़ियां रवाना हो गए। गुरदासपुर सीट पर देओल का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ से है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों