निगम कर्मी ने लगाई फांसी

निगम कर्मी ने लगाई फांसी

भिलाई। भिलाई चरोदा नगर निगम के एक कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान फांसी लगाकर आत्तहत्या कर ली। निगम कर्मी की आत्महत्या के पीछे क्या कारण है यह पता नहीं चला है। फिलहाल भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि भिलाई-चरोदा नगर पालिक निगम के कर्मचारी ज्ञानेश्वर देवांगन ने नगर निगम कार्यालय के पीछे बने देवांगन भवन में जाकर खुदकुशी की है। निगम में साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि दोपहर को लंच के लिए घर जाने निकले उसके बाद वे दफ्तर नहीं आए। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि देवांगन भवन में फांसी लगा ली है। ज्ञानेश्वर देवांगन शांति नगर भिलाई-3 में रहते थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.