जिला चिकित्सालय मुंगेली में बढऩे लगी चिकित्सा सुविधायें

0

जिला चिकित्सालय मुंगेली में बढऩे लगी चिकित्सा सुविधायें

मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में चिकित्सा सुविधाओं में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पालचुवां के 17 वर्षीय ओमप्रकाश गंधर्व का मोटर साईकिल से दुर्घटना होने के कारण 25 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जिसका आपातकालीन उपचार डॉ. जी.बी. सिंह के द्वारा किया गया तथा एक्स-रे रिपोर्ट में दायां पैर घुटने के नीचे फ्रेक्चर पाया गया। मरीज के पैर में हुए फ्रेक्चर का आज जिला चिकित्सालय मुंगेली में डॉ. अरविंद साहू तथा डॉ. आर.एल. ठाकुर, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा सफलतापूर्वक आपरेशन कर स्क्रू एवं नेलिंग किया गया। जिसमें निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. (श्रीमती) रश्मि भुरे तथा टीम में अभिलाषा बक्श, रेश्मा आहिरे, मालती जोशी, स्टाफ नर्स, कृष्ण कुमार जांगडे, जितेन्द्र ठाकुर, ओ.टी. अटेण्डर, हेमन्त गंधर्व वार्ड ब्वाय ने सेवाएं दी। वर्तमान में मरीज की स्थिति सामान्य है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों