अपराधियों पर कार्यवाही होती है तो भाजपा कहती है बदलापुर – कांग्रेस

अपराधियों पर कार्यवाही होती है तो भाजपा कहती है बदलापुर – कांग्रेस

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व रमन सरकार के आधे मंत्री अग्रिम जमानत लेने घूम रहे हैं। भाजपा तो अपराधियों की पनाहगार है। 15 साल तक भाजपा ने छत्तीसगढ़ में केवल दोहन किया है।आज जब कांग्रेस की सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करती है तब भाजपा बदलापुर के नाम से हल्ला करती है।

प्रशासनिक अराजकता, लचर कानून व्यवस्था, बेखौफ अपराधी और भ्रष्टाचारियों पर कांग्रेस की सरकार ने अंकुश लगाया है। आदतन अपराधियों पर अब कानून का खौफ दिख रहा है सत्ता बदलते ही सत्ता के दौरान रसूखदार रहे भाजपा के नेता अग्रिम जमानत लेने भटक रहे है कुछ तो जमानत पर है ऐसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी बताये अपराधियों को उनकी पार्टी संरक्षण क्यो देती है? नान घोटाला, बारदाना खरीदी घोटाला, स्कूल फर्नीचर खरीदी घोटाला, दवाई घोटाला, पनामा पेपर्स कांड, चरणपादुका खरीदी घोटाला, मच्छरदानी खरीदी घोटाला, डीकेएस घोटाला,परिवहन में टैक्स घोटाला, आबकारी घोटाला, भदौरा जमीन घोटाला, दंतेवाड़ा जमीन घोटाला कृषि यंत्र खरीदी घोटाला, स्वेच्छा निधी घोटाला,डामर घोटाला,आरडीए घोटाला, कमल विहार घोटाला, नया रायपुर निर्माण में घोटाला, पोषण आहार घोटाला, सहित अनेक घोटाला में भाजपा नेताओं की संलिप्तता दिन ब दिन उजागर हो रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.