तीन पीढिय़ों के साथ मतदान कर लोकतंत्र को किया गौरवान्वित

0

तीन पीढिय़ों के साथ मतदान कर लोकतंत्र को किया गौरवान्वित

जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिले के मतदाताओं द्वारा मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के नैला मतदान केन्द्र क्रमांक 78 में 88 वर्षीय श्री लखनलाल दुबे ने अपने पुत्र 48 वर्षीय श्री श्याम सुंदर दुबे और 21 वर्षीय अपने नाती श्री नरेन्द्र दुबे के साथ मतदान कर लोकतंत्र को गौरवान्वित किया। 88 वर्षीय श्री लखनलाल दुबे ने बताया कि उनके द्वारा प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग किया जाता है। आज अपने पुत्र और नाती के साथ उन्हें वोट डालने का मौका मिला है। जो उनके लिए सुखद है। उनके द्वारा लोकतंत्र में विश्वास जताते हुए अपने तीन पीढिय़ों के साथ वोट डालकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों