शनि 25 जुलाई, 2026

पोलिंग अफसर की हार्ट अटैक से मौत

0

पोलिंग अफसर की हार्ट अटैक से मौत

कांकेर। कांकेर संसदीय क्षेत्र में वोटिंग के दौरान ही एक पोलिंग अफसर की मौत हो गई है. हार्ट अटैक आने के कारण गुरुवार सुबह पोलिंग अफसर सुकाल राम नरेटी की मौत हुई है. 41 वर्षीय नरेटी की ड्यूटी बूथ क्रमांक 186 अंतागढ़ के कामता में लगी थी. इसी दौरान हार्ट अटैक की शिकायत पर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. नरेट शिक्षक पंचायत थे, जिनकी निर्वाचन में ड्यूटी लगी थी.

छत्तीसगढ़ के निर्वाचन आयोग ने पोलिंग अफसर की मौत की पुष्टि की है. सुब्रत साहू ने बताया कि पोलिंग अफसर द्वारा तबीयत खराब होने की शिकायत के तुंरत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों