शनि 25 जुलाई, 2026

सड़क हादसे में दो खिलाडि़यों की दर्दनाक मौत

0

सड़क हादसे में दो खिलाडि़यों की दर्दनाक मौत

दुर्ग। सड़क हादसे में दो होनहार खो-खो खिलाडि़यों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। इनमें एक नेशनल तो एक स्टेट खेल चुके हैं। दुर्ग पाटन रोड ग्राम अरसनारा का मामला है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे दोनों खिलाड़ी।

ग्राम अरसनारा निवासी मेनका पटेल पिता केशव पटेल (22 वर्ष), चुम्मन साहू पिता प्रदीप साहू (23 वर्ष) और निशा यादव मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह करीब 4.30 निकले थे. तीनों पैदल चलते हुए पंदर चौक की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दिया. इस घटना से मेनका पटेल व चुम्मन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कुछ दूर जा रही निशा यादव बच गई, जो घटना को देखने के बाद अपना सुध-बुध खो बैठी. वह अभी भी सदमे में है. ग्राम में दोनों खिलाडि़यों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. होनहार खिलाडि़यों को खोने से गांव में शोक की लहर है.

मेनका पटेल खो-खो की नेशनल प्लेयर थी. आंध्र प्रदेश में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी मेनका बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी. वहीं चुम्मन साहू खो-खो का अच्छा खिलाड़ी था, जिसने जिला व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका था. 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद चुम्मन ने पॉलीटेक्निक किया था, जिसके बाद वह गांव आकर आर्मी में जाने की तैयारी में कर रहा था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों