आईपीएल में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

0

आईपीएल में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

रायपुर। आईपीएल में पंजाब-राजस्थान टीम पर हार जीत का दांव लगाकर मोबाइल के माध्यम से सट्टापट्टी लिखकर जुआ खेलते चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। थाना कबीरनगर में मुखबिर सूचना पर आरोपी मो.रियाज ऊर्फ रिन्कू, निवासी रोटरीनगर, दिगम्बर पटेल, अशोक नगर गुढिय़ारी तरूण वर्मा निवासी हीरापुर, संदीप यादव निवासी रामकुंड को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से 3 लाख 42 हजार की सट्टापट्टी और नगद 36 हजार 540 रुपए और मोबाइल जब्त किया गया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर थाना कबीरनगर में जुआ एक्ट और भादवी की धारा 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों