इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार

0

इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार

दन्तेवाड़ा। एसआईबी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बारसूर पुलिस और एसआईबी की संयुक्त टीम ने आज बारसूर इलाके के ठोठापारा में घेराबंदी कर 1 लाख के इनामी नक्सली रैनू भास्कर जनमिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार रैनू भास्कर लम्बे समय से नक्सलियों के संगठन में शामिल होकर हिंसक वारदातों को अंजाम देता रहा है। रैनू भास्कर पर तोड़मा निवासी मनकू को नक्सली साथियों के साथ जंगल में ले जाकर मारपीट करना, 2018 में करिया और बंशीलाल के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, ग्रामीणों की मीटिंग बुलाना, बैनर-पोस्टर लगाना, माओवादियो के लिए राशन की व्यवस्था करना जैसे कई आरोप लगे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों