अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 की हालत गंभीर

0

अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 की हालत गंभीर

कोरबा। कोरबा के रजगामर कोरकोमा में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटने से गाड़ी में सवार दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना केरवा गांव के पास की बताई जा रही है. राठिया परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहा था उसी दौरान रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई. गाड़ी में 25 लोग सवार थे जिनमें महिलाओं के साथ ही 2 बच्चे भी शामिल थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों