Hot Weather IMD Alert: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, इन 5 राज्यों में Hot Weather का अलर्ट, जानिए क्या बोला IMD

0
imd-WeatherUpdate

मौसम डेस्क(Bns)। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ अब पूरे देश में हाल बेहाल है। दिल्ली से तमिलनाडु तक गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में गर्मी के साथ लू का प्रकोप भी बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी के लिए गर्म मौसम की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए मंगलवार से शनिवार तक पांच दिनों की गर्म मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में भारी इजाफा देखने को मिलेगा। इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

भुवनेश्वर में आईएमडी के रीजनल सेंटर के मुताबिक ओडिशा की राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के अधिकतम तापमान 33 डिग्री से काफी ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। ऐसे ही तटीय जिलों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि आंतरिक क्षेत्रों में 24 से 26 डिग्री के बीच रिकॉर्ड होने की उम्मीद है।

मंगलवार को जारी आईएमडी के नेशनल वेदर बुलेटिन में भी लू को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो मंगलवार से शनिवार तक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रहने की संभावना है। बुधवार से शनिवार तक आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड में गुरुवार से शनिवार तक बताया गया है।

मालूम हो कि सोमवार को पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तमिलनाडु के इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

इस बीच, उत्तर पश्चिम असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण असम और मेघालय के क्षेत्रों में मंगलवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं गुजरात के अहमदाबाद में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए यातायात विभाग ने घोषणा की है कि शहर के लगभग 100 जगहों पर रेड सिग्नल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निष्क्रिय रहेंगे। जिसका मकसद लोगों को राहत देना है, जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों