बीजेपी की नई पहल! Namo App से शुरू किया चंदा अभियान, जानिए PM मोदी ने कितना दिया डोनेशन?, लोगों से भी किया योगदान देने का आग्रह
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘राष्ट्र निर्माण के लिए दान’ अभियान के तहत पार्टी फंड के रूप में भाजपा को 2,000 रुपये का योगदान दिया। इसी के साथ पीएम मोदी ने सभी से राष्ट्र निर्माण के लिए दान अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया। बता दें, भाजपा के चंदा अभियान की शुरुआत 1 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की थी। उन्होंने पार्टी को 1,000 रुपये का योगदान दिया था।
पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राष्ट्र निर्माण के लिए दिए गए योगदान के रसीद की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मुझे इसमें योगदान देकर खुशी हो रही है @बीजेपी4इंडिया, और एक विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करें।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं सभी से NaMoApp के माध्यम से #DonationForNationBuilding का हिस्सा बनने का भी आग्रह करता हूं!’
