सोम 27 जुलाई, 2026

Bihar Political: Nitish Kumar 9वीं बार बने Bihar के मुख्यमंत्री, जानें कौन हैं वो 8 नेता जिन्हें बनाया गया मंत्री; यहां है पूरी डिटेल

0
Bihar-Politics

पटना। बिहार की सियासत में बीते कई दिनों से जारी सस्पेंस पर रविवार देर शाम विराम लग गया। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने महागठबंधन का दामन छोड़ 9वीं बार NDA की मदद से शपथ ले लिया। नीतीश कुमार के अलावा 8 और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल हैं, जिन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी। PM मोदी ने ट्वीट में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी को भी टैग किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार में बनी NDA सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी (Who Samrat Chaudhary) जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

कौन हैं वो 8 नेता जिन्होंने ली है मंत्री पद की शपथ?

  • सम्राट चौधरी
  • विजय सिन्हा
  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • डॉक्टर प्रेम कुमार
  • श्रवण कुमार
  • संतोष कुमार ‘सुमन’
  • सुमित कुमार सिंह

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी बिहार BJP के प्रमुख हैं और कुशवाहा समाज से आते हैं। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पिछली NDA सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में भी काम किया था। सम्राट चौधरी बिहार के नेता शकुनी चौधरी के बेटे हैं।

विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा BJP के दिग्गज नेता माने जाते हैं। इनका जन्म तिलकपुर, बिहार में हुआ था। भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय सिन्हा ने बेगूसराय के पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है. बचपन में ही वह RSS से जुड़े हुए हैं।

डॉ. प्रेम कुमार
गया टाउन से विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार पूर्व कृषि मंत्री रह चुके हैं। गया टाउन सीट से वह लगातार 8 बार निर्वाचित हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों