सोम 27 जुलाई, 2026

SilverBroom अयोध्या : राम मंदिर के गर्भ गृह की सफाई के लिए रामलला को मिला अनोखा उपहार, जानिए इसकी खासियत

0
broom-ayodhya

नई दिल्ली। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अगले दिन यानी 23 तारीख से राम मंदिर जनता के लिए खोल दिया गया। अब भगवान राम के बाल रूप के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश भर से भक्तों ने रामलला के लिए तरह-तरह के उपहार भेजना भी शुरू कर दिया है, जिनमें से कई पैसों के लिहाज से काफी मूल्यवान हैं। अब मंदिर के गर्भगृह को साफ-सुथरा रखने के लिए चांदी की झाड़ू रामलला को उपहार किया गया है। उस झाड़ू का वजन लगभग 2 किलोग्राम है! देखिए वीडियो…

यह झाड़ू राम भक्तों के संगठन अखिल भारतीय मंगा समाज द्वारा राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को भेजा गया था। भक्तों ने अनुरोध किया है कि मंदिर के गर्भगृह को साफ करने के लिए झाड़ू का उपयोग किया जाए। एएनआई द्वारा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें श्रद्धालु कांच के बॉक्स में रखे चांदी के झाड़ू को अपने सिर पर लेकर जा रहे हैं। बॉक्स को फूलों से सजाया गया है।

खूब मिल रहा रामलला को उपहार
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही रामलला के लिए उपहारों की बाढ़ आ गई थी। देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी उपहार आए। सोने और चांदी के खड़ाऊ से लेकर अष्टधातु की घंटियां, बढ़िया रेशमी कपड़े, घड़ियां, चूड़ियां, जनेऊ आदि रामलला को उपहार मिलते रहे। रामलला को उपहार की लिस्ट में खाने-पीने की चीजें भी शामिल हैं। यहां तक कि कुतुब मीनार की आधी ऊंचाई की अगरबत्ती भी गुजरात से भेजी गई थी। इसके अलावा सूरत के एक ज्वैलर ने 5000 अमेरिकन डायमंड और 2 किलो चांदी से बना एक हार भेजा था। देखिए वीडियो…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों