अपर कलेक्टर ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक

अपर कलेक्टर ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ की निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री ए के घृतलहरे ने आज अपने चेम्बर स्थित सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यो के बारे में जानकारी दी। बैठक में उन्होने कहा कि इलेक्ट्रानिक एवं पिं्रट मीडिया की मानिटरिंग के लिए 5 सब कमिटियां गठित की गई है।

इन कमिटियो द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित समाचारों एवं विज्ञापनों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी द्वारा दी जाती है। प्रिंट मीडिया के लिए केवल मतदान दिवस और मतदान दिवस के एक दिन पूर्व प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के विपरीत पाये जाने पर किसी विज्ञापन को प्रकाशन और प्रसारण की अनुमति नहीं दी जाएगी। पेड न्यूज की सूचना मिलने पर रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रत्याशी को नोटिस जारी की जाएगी। प्रत्याशी 48 घंट के अंदर अपना पक्ष रखेगा। जवाब नहीं मिलने की स्थिति में एक पक्षीय निर्णय कमेटी द्वारा ली जाएगी। प्रत्याशी के असहमत होने पर वह 48 घंटे के अंदर राज्य स्तरीय एमएमसी कमेटी में अपील कर सकेगा। जारी विज्ञापन अथवा पेड न्यूज को डीएव्हीपी दर से निर्वाचन व्यय निर्धारित करते हुए व्यय लेखा समिति को कमेटी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.