शुक्र 24 जुलाई, 2026

ठेकेदार की हत्या करने वाला आरोपी सरपंच गिरफ्तार

0

ठेकेदार की हत्या करने वाला आरोपी सरपंच गिरफ्तार

रायपुर। पैसों की लेनदेन को लेकर ग्राम मोखला के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार की हत्या कर दी। मामले में आरंग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बाकी आरोपियों की पतासाजी कर रही है। मृतक चिंतामणी चंद्राकर ग्राम मोखला में ईटाभट्टी चलाने का काम करता है। मृतक चिंतामणी ने गांव के सरपंच सेवाराम को ईट बेचा था, जिसका 12 हजार रुपये बकाया था। इसी पैसे को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ। जिससे सेवाराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चिंतामणी से मारपीट किया। जिससे चिंताराम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवाराम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों