गुरु 30 जुलाई, 2026

भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्री सीतारमण

0

भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार : रक्षा मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि भारत किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश सुरक्षित हाथों में है। सीतारमण पाकिस्तान का ड्रोन दिखने के बाद सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान फौरन रवाना करने से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मैं यह आश्वासन देना चाहती हूं कि भारत और इसके बल पूरी तरह से तैयार हैं और यह एक उदाहरण है। हम इस तरह के किसी भी हमले का करारा जवाब देने को तैयार हैं। भारत सुरक्षित हाथों में है।

भारतीय वायुसेना ने पंजाब के खेमकरन सेक्टर में भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान का एक ड्रोन दिखने के बाद दो सुखोई-30 लड़ाकू विमान रवाना किये थे। ड्रोन तुरंत पाकिस्तान वापस लौट गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों