Chhattisgarh News : चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव सिंहदेव बनाए गए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम, CM बघेल ने दी बधाई
न्यूज़ डेस्क। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। पार्टी ने टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया है। मालूम हो कि बुधवार को छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाईकमान की दिल्ली में बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर राज्य के सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की पहुंचे थे। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा दिया है।
टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हैं तैयार हम। महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की जोड़ी ने कांग्रेस को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। जीत के बाद प्रदेश में भूपेश बघेल को कमान सौंपी गई। कहा जाता है कि तब से दोनों नेताओं के बीच के रिश्तों में खटास आ गई। हालांकि, कई मौकों पर दोनों नेताओं को साथ भी देखा गया।
https://twitter.com/GhatakOp_/status/1674094647780724736?s=20

