#Kanwar Yatra : में पहचान पत्र जरूरी, भाला-त्रिशूल समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, पढ़ें UP सरकार के सख्त दिशानिर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के लिहाज से इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। यूपी सरकार ने इसे लेकर दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। कांवड़ यात्रा में इस बार जाने के लिए आपके पास आपका पहचान पत्र होना जरूरी है। अगर पहचान पत्र साथ में नहीं ले जाते हैं तो आपको कांवड़ यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी। चलिए जानते हैं इस बार किन किन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है।
इन चीजों पर रहेगी पाबंदी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद कई दिशानिर्देश जारी किए गए। इसके तहत यात्रा में 12 फीट से ज्यादा ऊंचे कांवड़, भाला, त्रिशूल और इसी तरह की अन्य वस्तुओं को ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और महिला कांवड़ियों के लिए शौचालय और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान फैलाई जाने वाली अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो कांवड़ यात्रा में धर्म को लेकर विवादित पोस्ट करेंगे। कांवड़ यात्रा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 12 जोन में बांटा गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 5 जोन में बांटा गया है।
आपको बता दें कि इस साल ये कांवड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। माना जाता है कि कांवड़ के जरिए गंगा जल शिव भगवान को अर्पित करने से भोलेनाथ काफी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सारे कष्टों से मुक्त कर देते हैं। कांवड़ यात्रा का जिक्र ‘वाल्मिकी रामायण’ में भी मिलता है।
यूपी सरकार ने निर्देश किए जारी
- 12 फीट से ऊंची कांवड नहीं ले जा सकेंगे लोग
- भाले या त्रिशूल ले जाने पर भी पाबंदी
- रास्ते में अश्लील गाने बजाने की नहीं मिलेगी अनुमति
