गुरु 30 जुलाई, 2026

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज रेडियो पर लोगों से सीधे जुड़ेंगे

0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आज रेडियो पर लोगों से सीधे जुड़ेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू 02 अप्रैल को रेडियो पर लाइव फोन-इन कार्यक्रम के जरिए लोगों से रू-ब-रू होंगे। वे आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र पर सवेरे 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रोताओं के सवालों के जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे। कोई भी श्रोता उनसे फोन नंबर 0771-2430501, 0771-2430502 और 0771-2430503 पर फोन कर प्रश्न पूछ सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी इस दौरान मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक भी करेंगे।

श्री साहू सोशल मीडिया मंचों फेसबुक, ट्वीटर और यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से भी नियमित रूप से मतदाताओं से जुड़कर उनके सवालों, शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान करते रहे हैं। अब रेडियो के श्रोता भी फोन के जरिए उनसे सीधे जुड़कर प्रश्न पूछ सकते हैं। निर्वाचन से जुड़ी अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान पा सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों