16 दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2 से

16 दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2 से

रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में जैन धर्म के 24वें तीर्थकर परमात्मा भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक महोत्सव काह्य 16 दिवसीय वृहद धार्मिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों की शुरुआत 2 अप्रैल को प्रात: 6.30 बजे श्री श्वेताम्बर जैन मंदिर वर्धमान नगर से प्रभातफेरी के साथ होने जा रही है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक बरडि़या, महासचिव कन्हैया लुणावत व कोषाध्यक्ष सीए आलोक ओस्तवाल ने पत्रकारवार्ता में उक्त जानकारी दी।

समिति के अध्यक्ष बरडि़या ने बताया कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भगवान स्वामी का 15-16 दिवसीय महोत्सव केवल राजधानी में आयोजित किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आयोजन को वृहद रुप से इस वर्ष सकल राजधानी रायपुर के जैन समाज ने मिलकर इस महोत्सव को अद्वितीय व भव्य रुप देने का प्रयास है। जिसके अंतर्गत 2 से 17 अप्रैल तक धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक, व्यावसायिक एवं व्यवहारिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखे गए है। विशेष रुप से 17 अप्रैल के भगवान महावीर अवतरण महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सम्मानित होने की स्वीकृति समिति को दी गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.