गुरु 30 जुलाई, 2026

वेणुधर विश्वकर्मा ने मिस्टर एचीवर खिताब पर जमाया कब्जा

0

वेणुधर विश्वकर्मा ने मिस्टर एचीवर खिताब पर जमाया कब्जा

रायपुर। जवाहर लाल सोनी की स्मृति में रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और एचीवर यूनाईटेड हेल्थ क्लब एवं एचीवर एजुकेशन के तत्वावधान में विगत दिवस सिंधु भवन शंकर नगर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग टाइटल फाइट में वेणुधर विश्वकर्मा मिस्टर एचीवर का खिताब पर कब्जा जमाया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें इंपैक्ट गोल्ड जिम की ओर से साइकिल दी गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरूण विश्वकर्मा, बॉडी बिल्डर विनय पांडेय एवं बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष शिव मोहन शुक्ला शामिल रहे।

रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि विगत दिवस आयोजित मिस्टर एचिवर स्पर्धा में अर्जुन रॉय एचिवर बने। मिस्टर एचिवर के परिणाम में -55 किलो वर्ग में वेणुधर विश्वकर्मा प्रथम, वाशु निषाद द्वितीय तथा एलेन तृतीय रहे। 65 किलो वर्ग में जयप्रकाश साहू प्रथम, रेवा राम साहू द्वितीय तथा कमलेश विश्वकर्मा तृतीय रहे। 70 किलो वर्ग में संजू साहू तथा ललित सिंह सिद्धार्थ द्वितीय तथा अशोक तांडी तृतीय रहे। 75 किलो वर्ग में शुभम साहू प्रथम, दानेश्वर साहू द्वितीय तथा विरेंद्र सिंह सारथी तृतीय रहे। मेन्स फिजिक में अर्जुन राय प्रथम, चंद्रशेखर साहू द्वितीय तथा कमलेश विश्वकर्मा तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन ऑन फिटनेस के जुबेर खान एवं न्यूट्रीशियन हाउस के महेश पटेल ने की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों