गुरु 30 जुलाई, 2026

मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रार को पद से हटाने की मांग

0

मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रार को पद से हटाने की मांग

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान लंबे समय एक ही पद पर जमे अधिकारियों को हटाए जाने की मांग शुरू हो गई है. ऐसा ही एक पत्र मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत राजिमवाले को तत्काल पद से हटाए जाने मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुब्रत साहू को भेजा गया है,

आवेदनकर्ता रोशनलाल जांगड़े ने अपने पत्र में डॉ. श्रीकांत राजिमवाले की नियुक्ति किए जाने का हवाला देते हुए अपने राजनीतिक रसूख की बदौलत 14 साल से रजिस्ट्रार, मेडिकल काउंसिल, रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल और संचालक, आरएसबीवाई जैसे पदों पर बने रहने की बात कही. बताया जाता है कि डॉ. राजिमवाले की पदस्थापना मूलत: जिला अस्पताल में हुई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों