गुरु 30 जुलाई, 2026

बहाने लोकसभा निकाय चुनाव का लग जायेगा थाह

0

बहाने लोकसभा निकाय चुनाव का लग जायेगा थाह

रायपुर।चुनाव का यह मौसम इस बार ऐसे चला है कि नेताओं- मतदाताओं से लेकर हर कोई गोता लगा रहे हैं। पहले विधानसभा चुनाव दिसंबर 18में और अब लोकसभा चुनाव 19के लिए नामांकन दाखिले के साथ अभियान पूरी तरह से जोर पकड़ चुका है। 23 मई को परिणाम आने के बाद केन्द्र में सरकार बनते-बनते मई का पूरा महीना गुजर जायेगा। साल के आखिरी में निकाय चुनाव के लिए फिर दो-दो हाथ करना होगा। सूबे में सभी जगह समीकरण भले ही अलग-अलग हो लेकिन राजधानी रायपुर की सीट पर वर्तमान व पूर्व महापौर को कांग्रेस व भाजपा ने मैदान में उतारा है। इसलिए कह सकते हैं उनके साथ यहां पार्षद भी चुनाव लड़ रहे हैं. कौन कितनी लीड अपने वार्ड में दिला पाता है, यह पार्षद के लिए टिकट देते समय जरूर खयाल रखा जायेगा। हालांकि कह सकते हैं कि लोकसभा राष्ट्रीय और निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाता है। लेकिन पब्लिक है कि सब जानती है,निकाय चुनाव लड़ने वाले कितने पानी में हैं लोकसभा चुनाव के परिणाम साबित करने के लिए पर्याप्त होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों