गुरु 30 जुलाई, 2026

जम्मू के बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में हुआ ब्लॉस्ट, सभी सुरक्षित

0

जम्मू के बनिहाल में CRPF काफिले के पास कार में हुआ ब्लॉस्ट, सभी सुरक्षित

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल में सीआरपीएफ के काफिले के निकट एक असैन्य कार में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं है। यह घटना सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हुयी। इस विस्फोट से 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की याद आ गयी जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे। अधिकारियों ने बताया कि हुंडई सैंट्रो मॉडल की कार आग से पूरी तरह बर्बाद हो गई। विस्फोट के प्रभाव से सीआरपीएफ के वाहन के शीशे को हल्का नुकसान हुआ। सीआरपीएफ की यह बस हरियाणा नंबर प्लेट की है।

ऐसा संदेह है कि कार में रसायनों का मिश्रण, विस्फोटक और एलपीजी सिलिंडर था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ का कोई जवान घायल नहीं है और सभी संभावित बिंदुओं से इस घटना की जांच की जाएगी। इस काफिले में सीआरपीएफ के करीब 10 वाहन शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों