गुरु 30 जुलाई, 2026

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

0

अमित शाह ने गांधीनगर सीट से दाखिल किया नामांकन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस दौरान मौजूद थे। भाजपा प्रमुख ने गांधीनगर जिला कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी एस के लंगा को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

इससे पहले दिन में शाह ने अहमदाबाद में राजग नेताओं के साथ एक रैली को संबोधित किया और एक रोड शो भी किया। गौरतलब है कि छह बार से भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी गांधीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों