गुरु 30 जुलाई, 2026

विकासखंड परियोजना प्रबंधक,प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

0

विकासखंड परियोजना प्रबंधक,प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति

रायपुर। विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड परियोजना प्रबंधक (अनुसूचित जाति) के पद के लिए 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र-अपात्र उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। इस पद के लिए उक्त अवधि में आवेदन करने वाले पात्र-अपात्र उम्मीदवार ईमेल आईडी पर 04 अप्रैल 2019 तक शाम पांच बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड परियोजना प्रबंधक के लिए 07 फरवरी 2019 से 23 फरवरी 2019 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों की निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के अनुसार संवीक्षा के बाद पात्र-अपात्र उम्मीदवारों से 27 फरवरी 2019 से 11 मार्च 2019 तक दावा-आपत्ति मंगायी गई थी। परंतु जिन अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए 21 से 23 फरवरी के बीच आवेदन किया था, उनके नाम तकनीकी कारणों से पूर्व में जारी पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची में शामिल नहीं हो पाया था। ऐसे उम्मीदवार अब 04 अप्रैल 2019 तक शाम पांच बजे तक ईमेल के जरिए दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों