कार्यपालन अभियंताओं के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई

0

कार्यपालन अभियंताओं के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के ध्यान में आया है कि लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा उप अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने वालों के विरूद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी तारतम्य में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने लोक निर्माण विभाग संभाग चांपा, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर, हसदेव नहर प्रबंध संभाग जांजगीर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को पत्र जारी कर कहा है कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके कारण नवीन कार्य आबंटन, कार्य क्षेत्र में बदलाव, पदस्थापना आदि के कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित है। यदि इस अवधि में उनके स्तर से कोई परिवर्तन किया जाएगा। तो आदर्श अचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों