बस्तर में चुनाव की तैयारियां पूरी-आईजी

0

बस्तर में चुनाव की तैयारियां पूरी-आईजी

जगदलपुर। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर दी गयी है। उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि बस्तर की आंध्रप्रदेश , ओडि़सा और छत्तीसगढ़ सीमाओं पर जवान तैनात हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है। सिन्हा ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए अब तक 25 हजार से अधिक अर्धसैनिक बल बस्तर पहुंच चुके हैं। इनमें केन्द्रीय सुरक्षा बल, कोबरा बटालियन, सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स सहित अन्य स्थानीय पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों