गुरु 30 जुलाई, 2026

3 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्यवाही

0

3 शिक्षकों पर होगी निलंबन की कार्यवाही

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक ने जिले के विकासखण्ड लोरमी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अचानकमार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्री संतोष नेताम, श्रीमती विनिता वैष्णव एवं श्री नरेंद्र वैष्णव अनुपस्थित पाये गये। कार्य में लापरवाही बरतने एवं स्कूल में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक श्री लोकेन्द्र कोल उपस्थित पाये गये। उन्होने बताया कि उक्त शिक्षक एवं शिक्षिका हर माह कई दिनों तक अनुपस्थित रहते है जिससे अध्यापन कार्य प्रभावित होता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों