मोर रायपुर – वोट रायपुर क्रिकेट टूर्नामेंट से मतदान का संदेश
मोर रायपुर – वोट रायपुर क्रिकेट टूर्नामेंट से मतदान का संदेश
रायपुर। मतदातााओं को जागरूक करने अभिनव पहल करते हुुुए रायपुर जिले की स्वीप टीम जिला निर्वाचन अधिकारी डाँ. बसवराजू एस. के मार्गदर्शन में स्थानीय सुभाष स्टेडियम में मोर रायपुर-मोर वोट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है।
संभागीय आयुक्त जी. चुरेन्द्र ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कर सभी को 23 अप्रैल को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर श्री शिव अनंत तायल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाँ. गौरव कुमार सिंह शुभारंभ के अवसर पर सभी के उत्साह वर्धन के लिए विशेष रुप से उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में 16 विभागों की टीमें हिस्सा ले रही है। आगामी 1 अप्रैल को इस प्रतियोगिता का फाईनल मैच खेला जाएगा। सभी टीमों में शामिल महिला क्रिकेटरों ने बढिय़ा खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट के अंतर्गत व्हील चेयर क्रिकेट का आयोजन भी होगा। खिलाडि़यों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए संभागायुक्त जी. चुरेंद्र में इस अभिनव पहल के लिए रायपुर जिला प्रशासन की सराहना की एवं उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों के सम्यक प्रयास व मतदाताओं के जागरूकता से शत्-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा होगा।
शुभारंभ के अवसर पर रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने खेल प्रतियोगिता के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को मतदाताओं तक पहुंचाने के इस प्रयास को अभिनव पहल बताया और सभी से 23 अप्रैल को मतदान अवश्य करने की अपील की। नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल ने खेल के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने की सराहना की एवं मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जिले भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत महिलाओं की फाग, बाइक रैली, स्मार्ट सिटी के साथ स्वीप मटरगश्ती, रक्तदान शिविर, कलश यात्रा, मतदान संकल्प, ई-मिलेनियम चैन जैसे कई आयोजन किए जा रहे हैं। सभी मिलकर यह प्रयास कर रहे हैं कि हर मतदाता 23 अप्रैल को मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।