बुध 5 अगस्त, 2026

अब जेल के अंदर कैदी भी बन पाएंगे रेडियो जॉकी, पूरी ट्रेनिंग मिलने के बाद होगा ऑडिशन

0
radio-jockeys

नई दिल्ली। अब जेल के अंदर कैदी भी बन पाएंगे रेडियो जॉकी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन कैदियों के लिए जिला कारगार में रेडियो स्टेशन खोला जाएगा। तिनका-तिनका फाउंडेशन संस्थान की तरफ से इन कैदियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी और साथ ही कैदियों का ऑडिशन भी होगा। हरियाणा की जेलों में रेडियो स्टेशन खोलने का आइडिया संकल्पना डॉ. वर्तिका नंदा का है। कुरुक्षेत्र रेडियो की ही तरह इन कैदियों को भी रेडियो से संबधित सभी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए रेडियो स्टेशन में एक अलग से कमरा भी बनाया जाएगा।

जिला कारागार के अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि, जेल में जल्द ही रेडियो लाने की तैयारी है। इसके लिए कैदियों का ऑडिशन भी जल्द से शुरू होगा। ऑडिशन और ट्रेनिंग का काम जेल सुधारक और तिनका-तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा द्वारा किया जाएगा।जानकारी के लिए बता दें कि, जिला जेल कुरुक्षेत्र की स्थापना जनवरी 1995 को हुई थी। इस समय जेल में 670 बंदी है, जिसमें से 32 महिला बंदी है। रेडियो के लॉन्च से कैदियों को कई जानकारियां मिलेगी और कुछ सीखने को भी मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों