शुक्र 24 जुलाई, 2026

आधार कार्ड से संबंधित शिविर 27 को

0

आधार कार्ड से संबंधित शिविर 27 को

जांजगीर-चांपा। जिला ई-गवर्नेंस जांजगीर चिप्स विभाग द्वारा बुधवार 27 मार्च को सुबह 9 बजे से जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर में आधार कार्ड से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में यूडीआईडी हैदराबाद की टीम उपस्थित रहेगी। आधार पंजीयन से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रघान ने बताया कि आधार में उल्लेखित जन्म तिथि में सुधार किया जा सकेगा। ऐसे प्रकरण जिनकी जिनकी जन्म तिथि में तीन वर्ष से अधिक का अंतर है अथवा जिसका सुधार जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है, ऐसे प्रकरणों का निराकरण किया जा सकेगा। इसी प्रकार बार-बार आधार बनवाने पर भी आधार कार्ड नही बन पा रहा है, ऐेसे प्रकरणों का भी निराकरण होगा। निराकरण हेतु निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदक को स्वयं उपस्थित होना होगा। आघार कार्ड (यदि हो तो), जन्म तिथि से संबंधित दस्तावेज जैसे-मार्कशीट, पैनकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट इत्यादि साथ लाना होगा। बार-बार प्रयास के बावजूद आधार नहीं बनने वाले प्रकरणों में पुराना आधार पंजीयन का रिसीप्ट साथ लाना होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों