शुक्र 24 जुलाई, 2026

गृहविज्ञान की परीक्षा में 2304 शामिल

0

गृहविज्ञान की परीक्षा में 2304 शामिल

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल कक्षा दसवीं की गृहविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के 2304 विद्यार्थी शमिल हुए। इस परीक्षा के लिए 2518 विद्यार्थियों का पंजीयन था। जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अकलतरा में 35, बलौदा में 174, बम्हनीडीह में 115, नवागढ़ में 523, पामगढ़ में 301, सक्ती में 181, मालखरौदा में 167, डभरा में 697 और जैजैपुर में 111 विद्यार्थी उपस्थित थे। दृष्टि बाधित विद्यार्थियों के लिए विकासखण्ड सक्ती में कक्षा दसवीं की संगीत विषय की परीक्षा में 5 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें पांच विद्यार्थियों का ही पंजीयन था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों