मंगल 4 अगस्त, 2026

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन कब है? जानें तिथि, महत्व, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

0
Raksha-Bandhan

घर्म डेस्क। रक्षाबंधन के दिन का इंतजार हर भाई-बहन को होता है। प्रेम और नोंकझोंक, तोहफे, मिठाई और ना जाने क्या-क्या…काफी पहले से ही इस दिन को लेकर लोग प्लानिंग शुरू कर देते हैं। हर साल रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

2021 में रक्षा बंधन कब है?

इस दिन बहनें बड़े प्यार से भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस साल राखी का पर्व 22 अगस्त, रविवार को है।
इस साल पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त शाम से शुरू होगी और 22 अगस्त को सर्योदय पर पूर्णिमा रहेगी। इसलिए 22 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

रक्षा बंधन 2021 – राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :

  • शुभ समय: – 22 अगस्त, रविवार सुबह 05:50 बजे से शाम 06:03 बजे तक
  • रक्षा बंधन के लिए दोपहर का उत्तम समय: – 01:44 बजे से 04:23 बजे तक

राखी की थाली सजाएं इसमें रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखें। भाई को तिलक लगाकर उसके दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधें। भाई की आरती उतारें। भाई को मिठाई खिलाएं। राखी बांधने के बाद भाइयों को इच्‍छा और सामर्थ्‍य के अनुसार बहनों को भेंट देनी चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों