मंगल 4 अगस्त, 2026

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, छह आतंकवादी ढेर

0
pulwama-muthbhed-21

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के जोदार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

आखिरी रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के पुचल इलाके में भी मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। घटना पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों