गुरु 30 जुलाई, 2026

थानखम्हरिया में अवैध शराब और गांजा बिकने की शिकायतें

0

थानखम्हरिया में अवैध शराब और गांजा बिकने की शिकायतें

थानखम्हरिया। नगर के शासकीय शराब दुकान के अहाता के अंदर अवैध रूप से चखना सेंटर संचालित है जबकि मुख्य मार्ग में 30 से अधिक चखना सेंटर व ढाबा संचालित हैं। आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे इनके हौसले बुलंद हैं। साजा मार्ग में सड़क के दोनों किनारों तथा दशहरा मैदान में चखना दुकानों की भरमार है, जहां पानी पाऊच व डिस्पोजल गिलास के ढेर भारत स्वच्छता अभियान को ढेंगा दिखा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों