बुध 5 अगस्त, 2026

नई नवेली दुल्‍हन ने ससुराल में गाड़ी से उतरते ही दूल्‍हे को जड़ दिया थप्‍पड़, जानिए वजह

0
Dulha-Dulhan0

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के लवायन गांव में रविवार को नयी नवेली दुल्हन की गाड़ी जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही महिलाओं ने मंगलगान शुरु कर दिया लेकिन अभी कुछ पल ही बीते थे कि वाहन से नीचे उतरते हुए दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दि‍या और दुल्हन का लिबास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गयी। थाने पर घंटो चली पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

लवायन गांव निवासी एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 जून को तय थी। नियत तिथि को गाजे बाजे के साथ बारात खेतासराय थाना क्षेत्र के गांव निवासी दुल्हन के घर पहुंची। धूम धाम से विवाह संपन्न कराया गया। दूसरे दिन रविवार की सुबह दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। परिवार की महिलाएं परछन कर दुल्हन को घर में ले जाने की तैयारी कर रही थी कि इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को कई थप्पड़ जड़ दी। पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेती बाधा चल रही है।

झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर वधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों