व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है बोर्ड की परीक्षाएं
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में पुख्ता इंतजाम किया है।
कलेक्टर द्वारा किये गये पुख्ता इंतजाम के तहत परीक्षा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों और प्रभारी अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप आज 15 मार्च को विभिन्न केन्द्रों में आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेंसी, क्राप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर विषय की परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 12वीं बोर्ड की राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, बुक कीपिंग एण्ड एकाउंटेंसी, क्राप प्रोडक्शन एण्ड हार्टिकल्चर विषय की परीक्षा में जिले के 20 हजार 515 विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 20 हजार 807 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया था।