अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने किया भगवान कृष्ण का अपमान, सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में भगवान कृष्ण का अपमान किया गया है। गाने में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को कृष्ण का अवतार बताया गया है। उन्हें मुरलीधारी कृष्ण के नाम से संबोधित किया गया है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी वीडियो में 2.36 से 2.54 के बीच गाने के बोल हैं ”मुरलीधारी कृष्ण बदलकर वेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं, अखिलेश आ रहे हैं।” इस गाने को फेसबुक पर समाजवादी पार्टी के आधिकारी पेज से साझा किया गया है। इस गाने को सपा नेता राजकुमार भाटी ने लिखा है।
अखिलेश यादव को कृष्ण का अवतार बताए जाने से लोग गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है।
https://twitter.com/CSAshokRai1/status/1405406803047841794?s=20
