2 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला
महासमुंद। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 2 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है. इस संबंध में महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के हस्ताक्षरित आदेश जारी हुआ है.
निरीक्षक दीपक केवट थाना प्रभारी तेंदूकोना से थाना प्रभारी महासमुंद, निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज प्रभारी यातायात से थाना प्रभारी तेंदूकोना, उप निरीक्षक संदीप मांडले थाना प्रभारी तुमगांव से चौकी प्रभारी भंवरपुर उपनिरीक्षक योगेश सोनी थाना सरायपाली से थाना प्रभारी तुमगांव, उपनिरीक्षक सुधांशु बघेल थाना बागबाहरा से प्रभारी यातायात के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
