महिला एवं बाल विकास विभाग के 17 अधिकारियों का तबादला
रायपुर। राज्य शासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 10 प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिला महिला एवं बाल विकास के 7 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। महिला एवं बाल विकास के अवर सचिव विजया खेस्स के हस्ताक्षर युक्त जारी आदेश के अनुसार सुरेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रायपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बिलासपुर, अशोक कुमार पांडेय जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग से जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, रायपुर, श्रीमती किरण सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला बिलासपुर से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला दुर्ग, राजेन्द्र कश्यप जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला कोरबा से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला मुंगेली, एल.आर. कच्छप, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला कबीरधाम से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं विकास जिला बस्तर, संजुला शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला मुंगेली से उप संचालक, क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर जिला बिलासपुर, आनंद किसपोट्टा, जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला बस्तर से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला, कोरबा।
अजय शर्मा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला दंतेवाड़ा से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला कांकेर, हेमराम राणा, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को प्रभारी जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास जिला कांकेर से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला बालोद एवं राजकुमार जाम्बुलकर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला बालोद से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला बेमेतरा पदस्थ किया गया है।