बुध 29 जुलाई, 2026

एटीएम से किया फर्जीवाड़ा,1 लाख 20 हजार निकाले

0

एटीएम से किया फर्जीवाड़ा,1 लाख 20 हजार निकाले

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर युवक के खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए आहरण कर लिया। रामेश्वर नगर खमतराई निवासी शिवशंकर दत्ता (43) ने थाने में शिकायत की कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आया।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और शिवशंकर से कहा कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाला है। उसे चालू रखने के लिए अपने एटीएम कार्ड का डिजिट नंबर बताइए। शिवशंकर ने अपने एटीएम कार्ड का नंबर अज्ञात व्यक्ति को दे दिया। उक्त व्यक्ति ने दोबारा कॉल कर कहा कि आपके पास ओटीपी नंबर आया है उसे बताएं। जैसे ही शिवशंकर ने ओटीपी नंबर दिया वैसे ही आरोपी ने उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए आहरण कर लिया। शिवशंकर के पास मैसेज आया तब उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों