बुध 29 जुलाई, 2026

मुंगेली में स्वाइन फ्लू का कहर

0

मुंगेली में स्वाइन फ्लू का कहर

मुंगेली। मुंगेली में आज एक ही परिवार के दो संदिग्धों को मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों में भी स्वाइन के शुरुआती लक्षण नजर आए हैं। जिसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों का सेंपल लेकर रायपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया है। देवगांव में पटेल परिवार के दो सदस्यों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। बताया जा रहा है मरीजों की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए थे जहां स्वाइन फ्लू के लक्षण आने पर मरीजों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन अव्यवस्थताओं के चलते उन्हें बिलासपुर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों