बुध 29 जुलाई, 2026

अमित शाह गुरूवार को आएंगे रायपुर

0

अमित शाह गुरूवार को आएंगे रायपुर

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को यहां पहुंच रहे हैं। वे इंडोर स्टेडियम में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। साथ ही वे कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। इस कड़ी में प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। श्री शाह करीब सवा तीन बजे माना विमानतल पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए दोपहिया वाहन लेकर रैली की शक्ल भाजयुमो के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। प्रदेशभर से करीब 6 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों के प्रभारी और अन्य नेताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में श्री शाह पार्टी कार्यकर्ताओं मार्गदर्शन देंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों