बुध 29 जुलाई, 2026

भारतीय वायु सेना अपने सुखोई-30MKI को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की तैयारी : सूत्र

0

भारतीय वायु सेना अपने सुखोई-30MKI को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की तैयारी : सूत्र

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना अपने लड़ाकू विमानों को और अधिक शक्तिशाली बनाने की कोशिश के तौर पर सुखोई 30एमकेआई को इजराइल की स्पाइस-2000 लेजर निर्देशित बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभी भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमान स्पाइस-2000 बमों से लैस हैं और इन विमानों का हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बड़े आतंकी शिविर पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘भारतीय वायु सेना अपने लड़ाकू विमानों को और शक्तिशाली बनाने के लिए सुखोई-30एमकेआई को इजराइल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है।’ यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद सामने आया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों